सफल समाचार
हरेन्द्र राय
भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत किच्छा विधानसभा का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को शांतिपुरी में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व जिले की प्रभारी भावना मेहरा का यहां पहुचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया इससे पहले दीप प्रज्वलित व वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गयी महाजनसंपर्क अभियान के तहत सम्मेलन को संबोधित करते हुवे महामंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब शोषित वंछित दलित पीड़ित पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासीयो के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आधुनिक भारत के विकास का स्वर्णिम इतिहास लिखा जा रहा है कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिकी लगातार शक्तिशाली देशों को पिछाड़ आगे बड़ रही है कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सामान्य परिवार से आते है जो लोगो की पीड़ा परिवार के एक सदस्य की तरह समझते है वन रैंक वन पेंशन उज्वला योजना किसान निधि सहित राज्य में भी अनेको योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा लागू की गयी है इसके साथ ही देश व प्रदेश की सांस्कृति को संरक्षित व संवर्धित करने का कार्य केंद्र सरकार कर रही है कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से गरीब कल्याण को समर्पित सरकार है कहा कि महाजनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ता घर घर पहुच जनता से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दे। यहां पहुचे पूर्व विधायक राजेश कुमार शुक्ला ने भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला राजेश तिवारी जिलामंत्री दिग्विजय सिंह खाती मंडल अध्यक्ष अनिल यादव अक्षय अरोड़ा मनमोहन सक्सेना जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा महेंद्र वाल्मीकि सचिन शर्मा मंत्री शेखर कोरंगा डॉ हारून मालिक गोल्डी कुमार महिला मोर्चा की पिंकी डिमरी दीपा राय आरती दुबे दीपा बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।