थाना सेवरही पुलिस द्वारा 5.500 कि.ग्रा. अवैध गांजा (कुल कीमत लगभग 01 लाख 10 हजार रुपये) व 350/- रूपये नगद के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार विश्वजीत राय

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक द्रव्य/पदार्थों की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.06.2023 को थाना सेवरही पुलिस द्वारा सुगर मील के सामने कस्बा सेवरही के पास से अभियुक्त भागीरथी यादव पुत्र जमुना यादव साकिन गड़हिया पाठक थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बैग मे 5.500 किग्रा0 अवैध गाँजा (कुल कीमत लगभग 01 लाख 10 हजार रुपये) व 350/- रु0 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 230/2023 धारा 8/20 NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 230/2023 धारा 8/20 NDPS ACT

गिरफ्तार अभियुक्त-
भागीरथी यादव पुत्र जमुना यादव साकिन गड़हिया पाठक थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण-
एक बैग मे 5.500 किग्रा0 अवैध गाँजा (कुल कीमत लगभग 01 लाख 10 हजार रुपये) व 350/- रु0 नगद

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
1. थाना प्रभारी श्री सुजीत कुमार भारती थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
2. कस्बा चौकी प्रभारी श्री दीपक सिंह थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
3. हे0का0 बच्चेलाल यादव थाना सेवरही जनपद कुशीनगर
4. हे0का0 प्रभात तिवारी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *