शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन मंगलवार से रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू हो गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

यह कार्यक्रम लगातार 59 दिन तक चलेगा।भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की कृष्णावती, साध्वी विमला देवी , शिव मंदिर पुजारी कालो देवी, शशि देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य रामचंद्र तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन 59 दिनों तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, लखपत सेठ समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *