एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव डिघवापट्टी में बुधवार की देर शाम एक युवक नहर में गिर गया

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
प्रवीण शाही 

डिघवा पट्टी निवासी मैनुद्दीन (30) बुधवार की देर शाम भोजन करने के बाद गांव के पास नहर की तरफ टहलने गए थे। वह नहर के पुल पर लेटकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद उनकी आंख लग गई। नींद में करवट बदलने के दौरान वह पुल से नहर में गिर गए

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव डिघवापट्टी में बुधवार की देर शाम एक युवक नहर में गिर गया। मौजूद युवकों ने उन्हें नगर में गिरते देखकर शोर मचाया। वहां जुटे गांव के लोगों ने काफी खोजबीन के बाद उन्हें नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उनके शव को दफना दिया।

डिघवा पट्टी निवासी मैनुद्दीन (30) बुधवार की देर शाम भोजन करने के बाद गांव के पास नहर की तरफ टहलने गए थे। वह नहर के पुल पर लेटकर आराम करने लगे। कुछ देर बाद उनकी आंख लग गई। नींद में करवट बदलने के दौरान वह पुल से नहर में गिर गए।

वहां मौजूद युवकों ने उन्हें नहर में गिरते देख शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों नगर में उतरकर उनकी तलाश करने लगे। कुछ देर बाद लोगों ने उन्हें नहर के पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उनके शव को दफना दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी मधुरिया रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *