सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण के लिए कार्यशाला का होगा आयोजन-मुख्य विकास अधिकारी

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

         मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार ने अवगत कराया है कि 14 जुलाई, 2023 द्वारा प्रदेश को 1 ट्रिलियर डालर बनाये जाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी की संकल्पना को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में विकास के अलग-अलग आयामों को बल प्रदान किये जाने हेतु तथा प्रदेश में हो रहे निवेश विनिर्माण के क्षेत्र में उत्पादन निर्माण, सेवा क्षेत्र, व्यापार आदि क्षेत्रों में सम्बन्धित विभागों द्वारा किये जा रहे योगदान का ससमय सही आकलन के लिए सम्बन्धित सेक्टर से जुड़ी सभी इकाईयां एवं उत्पाद से जुड़े सम्बन्धित विभागों को सेन्सटाइज किये जाने हेतु सेन्सटाइजेशन वर्कशाॅप/कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 जुलाई, 2023 को दोपहर 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जायेगा। सभी विभागीय अधिकारी कार्यशाला में ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *