सफल समाचार
विश्वजीत राय
पडरौना। मौसम विभाग की मानें तो उमस भरी गर्मी से अभी आने वाले पांच दिन तक राहत मिलने वाली नहीं हे। हालांकि, 22 जुलाई से 25 जुलाई तक जिले में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन तापमान अधिक होने से बारिश बंद होने के बाद उमस भरी गर्मी शुरू हो जाएगी।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने आने 22 से 25 जुलाई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 34 से 37 और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन उसम भरी गर्मी भी बनी रहेगी।
आने वाले पांच दिन का मौसम का तापमान
दिन ………………………. अधिकतम तापमान …………………. न्यूनतम तापमान
शनिवार ……………………… 37 डिग्री सेल्सियस ………………… 27 डिग्री सेल्सियस
रविवार ………………………. 36 डिग्री सेल्सियस ………………….. 27 डिग्री सेल्सियस
सोमवार …………………….. 37 डिग्री सेल्सियस …………………… 27 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार …………………… 36 डिग्री सेल्सियस ……………………. 27 डिग्री सेल्सियस
बुधवार ………………………. 34 डिग्री सेल्सियस……………………. 36 डिग्री सेल्सियस