थाना रविन्द्र नगर धूस पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 15,000/- रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

 सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  धवल जायसवाल के निर्देशन मे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 26.07.2023 को थाना रविन्द्र नगर धूस की पुलिस टीम द्वारा थाना को0 पड़रौना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 498/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित 15,000/- रु0 का इनामिया अभियुक्त हरिहर गुप्ता पुत्र स्व0 विश्वनाथ गुप्ता साकिन पकडियार पूरब पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा 15,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 498/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986

गिरफ्तार अभियुक्त–
हरिहर गुप्ता पुत्र स्व0 विश्वनाथ गुप्ता साकन पकडियार पूरब पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक  राजेश कुमार मिश्र थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर
2. अ0 नि0  संतोष कुमार श्रीवास्तव थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर
3. हे0का0 हिमांशु सिंह थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर
4. हे0का0 राधेश्याम यादव थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर
5. का0 विशाल सिंह थाना रविन्द्र नगर धूस जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *