एएनओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि 64 कैडेट्स का चयन किया गया

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

पकवा इनार। बुद्ध पीजी काॅलेज कुशीनगर में रविवार को एनसीसी भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई। भर्ती में बी और सी सर्टिफिकेट के लिए 32-32 कैडेट चयनित हुए।

एएनओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि 64 कैडेट्स का चयन किया गया। भर्ती में शामिल कैडेट्स ने दौड़, पुश अप, सिट अप व चिन अप शारीरिक व लिखित परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी के माध्यम से छात्रों में अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई जाती है। छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण देकर आपात परिस्थितियों में समाज सेवा का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। चयनित कैडेट्स को प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने बधाई दी। इस दौरान सूबेदार लखमिंदर, हरप्रीत, धर्मपाल, गोरखा रेजीमेंट के राजकुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *