पूर्ण सम्मान, गरिमा व भव्यता के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस-जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

पूर्ण सम्मान, गरिमा व भव्यता के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस-जिलाधिकारी

                         जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित समारोहों/कार्यक्रमों के विवरण के बारे में अवगत कराया है कि 14 व 15 अगस्त रात्रि में सरकारी भवनों आदि को प्रकाशमान किया जायेगा, जिसके संयोजक सम्बन्धित कार्यालाध्यक्ष होंगे। आजादी के दिन 15 अगस्त को सरकारी भवनों/इमारतों/स्वतन्त्रता से जुडे स्थलों/शहीद उद्यान परासी दूबे को भी रात्रि में प्रकाशमान किया जायेगा। उन्होेंने बताया है कि 15 अगस्त, 2023 को सुबह 07ः00 बजे क्रास कन्ट्री रेस तियरा स्टेडियम, राबर्ट्सगंज मंें आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर होंगेे जो हरी झण्डी दिखाकर क्रास कन्ट्री रेस का शुभारम्भ करेंगे, क्रास कन्ट्री के प्रतिभागियों को उप जिलाधिकारी सदर द्वारा पुस्कृत भी किया जायेगा, प्रातः 07.00 बजे से जनपद एवं तहसील स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में प्रभातफेरी निकाली जायेगी। प्रातः 09.15 बजे मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के सम्बोधन का लाईव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10.15 बजे सभी सरकारी व गै़र सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होंगेें, जिसके संयोजक सभी कार्यालयाध्यक्ष होंगे, जिलाधिकारी द्वारा सुबह 10.15 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जायेगा, इसके पश्चात मुख्य अतिथि के सम्बोधन के पूर्व सभी उपस्थित सम्मानित जनप्रतिनिधियों, नागरिकों को पंच प्रण की शपथ दिलायी जायेगी। राबटर््सगंज तहसील के दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को सम्मानित किया जायेगा, जिसके संयोजक उपजिलाधिकारी/तहसीलदार सदर सोनभद्र होेंगें। प्रातः 10.15 बजे जिले के सभी स्कूलों पर/शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण तत्पश्चात् सभी विद्यालयों पर वृक्षारोपण किया जायेगा एवं बच्चे पौध रोपण करेंगे, वृक्षारोपण उपरान्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में डि-बेट खेलकूद कार्यक्रम,विकलांगों के लिए विशेष खेलकूद का आयोजन, स्कूल चलों अभियान एवं स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में पूर्वाचल व जनपद सोनभद्र के सेनानियों का योगदान के सम्बन्ध में जानकारी, समसामयिक विषयों पर गोष्ठी, जिसके संयोजक सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी द्वारा एवं सभी कार्यालयों एवं स्कूलों व अन्य कार्यालयों पर वृक्षारोपण सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा किया जायेगा , जिसके संयोजक प्रभारी अधिकारी, नजारत/प्रभागीय वनाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक,/ जिला विद्यालय निरीक्षक/ बीएसए, समस्त प्रधानाचार्य तथा कार्यालयाध्यक्ष होंगे। मध्यान्ह 12.00 बजे देश भक्ति गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय बालिका इण्टर कालेज राबटर््सगंज होगा, जिसके संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र होंगे। जिले के सभी स्थानीय निकाय मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे, जिसके संयोजक सीएमओ (कोआर्डिनेटर) मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/व्यापार मण्डल राबर्ट्सगंज होंगे, जिला अस्पताल के रोगियों में जिलाधिकारी द्वारा फल वितरण किया जायेगा, जिसके संयोजक सीएमएस, सीएमओ, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी होंगें। जिले के सभी आश्रम पद्धति विद्यालयों व कस्तूरबां गांधी बालिका विद्यालयों में सास्कृतिक कार्यक्रम जहां किये जायेंगे वहीं विद्यार्थियों को फल एवं मिष्ठान की व्यवस्था होगी, जिसके संयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/प्रधानाध्यापक, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय/कस्तूरबा विद्यालय/जिला समाज कल्याण अधिकारी होंगें। ध्वजारोहण के पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम समस्त राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय एवं कस्तुरबा गाॅधी विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विशेष भोजन जिसके संयोजक समाज कल्याण अधिकारी, उपजिलाधिकारी राबर्ट्सगंज/सचिव मण्डी समिति राबर्ट्सगंज होगे।  इसी प्रकार से अपरान्ह् 03 बजे शहीद स्थल परासी दूबे पर स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी अमर शहीद उद्यान पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, माल्र्यापण, वृक्षारोपण द्वारा किया जायेगा, 15 अगस्त को शाम 06.30 बजे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं राष्ट्रीय एकीकरण साम्प्रदायिक सौहार्द, आदि पर गोष्ठी तथा कवि सम्मेलन का आयोजन स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में किया जायेगा, जिसके संयोजक उप जिलाधिकारी सदर, उप पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला पूर्ति अधिकारी आदि होंगें। जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने जिले के जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों,मीडिया के पदाधिकारियों, स्वयं सेवी संगठनों के साथ ही जनपद वासियों से अपील किया है कि वे स्वतन्त्रता दिवस को पूर्ण सम्मान, गरिमा व भव्यता के साथ मनाये। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *