युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कस्बा इंचार्ज को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार 

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कस्बा इंचार्ज को किया सम्मानित

ओबरा सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार को सम्मानित किया। बताते चलें कि जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 अगस्त को ओबरा कस्बा इंचार्ज के उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा करते हुए सम्मानित करने का कार्य किया, जो नगर के लोगों के लिए गौरवपूर्ण है। कानून एवं मानवीय मूल्यों के प्रति सजग रह कर न्याय पूर्ण कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाना अति प्रशंसनी है। गौरतलब है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा इंचार्ज को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके सेवार्थ भाव की सराहना करते हुए बधाइयां दी। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, मंडल मंत्री रिजवान अहमद, कोषाध्यक्ष तरन गोयल, कार्यसमिति सदस्य सागर महरोलिया व अरुण कुमार मौजद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *