डबल इंजन की सरकार में हो रहा विकास के लिए खजाना खोल रखा है। गांवों में तेजी से विकास हो रहा है

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

मंसाछापर। प्रदेश में 100 आकांक्षात्मक ब्लॉक में ओवर आल डाटा में प्रथम स्थान हासिल करने पर विशुनपुरा महोत्सव का आयोजन बुधवार को हुआ। ब्लॉक कैंपस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया गया।
मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास के लिए खजाना खोल रखा है। गांवों में तेजी से विकास हो रहा है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं। गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं। आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में विकास कार्य सिर्फ कागज में होता था। गरीबों के यहां इज्जत घर का निर्माण हो गया। बेटों के साथ बेटियों को पढ़ाएं, बेटियां भी देश और समाज का सम्मान बढ़ा रही हैं। बेटों से कही भी कम नहीं हैं। एमएलसी रतन पाल सिंह ने कहा की सरकार सभी के लिए जनहित का कार्य कर रही है।

सांसद विजय दुबे ने कहा की वर्ष 2020 और 21 में पीएम सड़क योजना के तहत 190 किमी सड़क का निर्माण कराया गया था। खिरकिया पुल निर्माण और जटहा पडरौना सड़क का निर्माण कार्य कराया गया जो जिले के लिए ऐतिहासिक है।

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि इस पिछड़े ब्लॉक में विकास कार्य तेजी से हुआ है, अब विकसित ब्लॉक की श्रेणी में आ गया है। कार्यक्रम से पूर्व राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने आवासीय भवन का शिलान्यास, पौधरोपण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट का लोकार्पण किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्र, लल्लन मिश्र, नरेंद्र तिवारी, धनंजय तिवारी, सुदर्शन पाल, अवधेश यादव, कांडपाल, विजय गुप्ता, अनूप मिश्र, बीडीओ सुशील कुमार सिंह, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, सीडीपीओ पूजा रानी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *