सफल समाचार
विश्वजीत राय
पडरौना। रात को सोने के लिए छत पर चढ़ रहे मजदूर की गिरकर मौत हो गई। बांस की सीढ़ी टूटने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के नौका टोला निवासी 50 वर्षीय नेउर चौहान शाम को मजदूरी कर घर लौटे। रात करीब नौ बजे परिवार के लोगों के साथ भोजन किए। घर के सदस्य छत पर सोने चले गए। कुछ देर बाद नेउर बांस की सीढ़ी की मदद से छत पर सोने के लिए चढ़ रहे थे। छत के करीब पहुंचे थे कि अचानक सीढ़ी टूृट गई और गिर पड़े।
आसपास के लोगों ने मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। मजदूर के तीन बेटे मुकेश, मनोज, संजय और दो बेटियां माया और उर्मिला हैं। इसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। इंस्पेक्टर संतोष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीढ़ी टूटने से मजदूर की मौत हुई है।