पांच-छह दिन से बारिश नहीं होने से मौसम लगातार शुष्क होता जा रहा है। गुरुवार की सुबह से सूरज का तेवर तीखा होने से गर्मी सताने लगी

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

सफल समाचार 
सुनीता राय 

गोरखपुर में तीखी धूप के चलते गुरुवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन रहे। दिन का अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक-दो दिन तीखी धूप परेशान करती रहेगी।

पांच-छह दिन से बारिश नहीं होने से मौसम लगातार शुष्क होता जा रहा है। गुरुवार की सुबह से सूरज का तेवर तीखा होने से गर्मी सताने लगी। दस बजे के बाद से ही दोपहरी का अहसास होने लगा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बुधवार की अपेक्षा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली बढोतरी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *