सफल समाचार
विश्वजीत राय
पडरौना। आग में झुलसी नगरपालिका क्षेत्र कुशीनगर के वार्ड नंबर-10 वाल्मीकिनगर बरवा जंगल की महिला शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बीते रविवार की शाम दीपक जलाने के बाद घरों में दिखाने के दौरान रिसाब के कारण घर के कोने में रखे सिलेंडर में आग पकड़ लिया था।
उसे बुझाते समय मीरा देवी (42) पत्नी जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गईं। गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के रूप में कार्यरत थीं।