गोवंश की हत्या कर मांस बेचने के कारोबार में लिप्त तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

खड्डा। गोवंश की हत्या कर मांस बेचने के कारोबार में लिप्त तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की मानें तो इस मामले में अभी कई लोग पुलिस की रडार पर हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम धनौजी आबादकारी गांव के पास सरेह में रात में गोवंश की हत्या कर मांस बेचने की कोशिश करते समय पुलिस ने तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांच आगे बढाई तो पता चला कि कोईल उर्फ बिस्मिल्लाह नट नाम के युवक को हत्या करने के लिए गोवंश उपलब्ध कराता था। गोवंश काटकर मांस जगह-जगह पहुंचाने का कार्य एनुलहक का बेटा अफजल व मंसूर अली का बेटा निसार करते थे। पुलिस ने शुक्रवार पुलिस ने कोइल नट, निसार, अफजल निवासी धनौजी आबादकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में गौ मांस खरीदने वाले कई लोगों के नाम सामने आए हैं। वे सभी पुलिस की रडार पर है।

बताया जा रहा है कि एक समुदाय के कई रसूखदार लोग मांस खरीदते थे। कुछ धार्मिक जगहों पर इसकी आपूर्ति भी होती थी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ रही है, पुलिस को इससे जुड़े चौकाने वाली जानकारी प्राप्त हो रही है। पुलिस इस मामले की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि गौ बध मामले में गौवंश उपलब्ध कराने वाले व मांस को बेचने वाले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। मांस खरीद फरोख्त करने वाले कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले की जांच तत्परता से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *