सफल समाचार अजीत सिंह
ओबरा में राष्ट्र संत ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ जी का 9 वा पुण्यतिथि मनाई गई
नवदीप दान जलाकर व सुंदरकांड हवन पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
जिलाध्यक्ष सोनभद्र रामकुमार जायसवाल के निर्देशित पर गजराज नगर सिंचाई विभाग कॉलोनी दुर्गा मंदिर के परिसर में हुआ कार्यक्रम
ओबरा सोनभद्र । विश्व हिंदू महासंघ इकाई सोनभद्र द्वारा सिंचाई कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में गजराज नगर ओबरा में राष्ट्र संत ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ जी का 9् वा पुण्यतिथि नवदीप दान जलाकर कार्यक्रम शुरुआत की गई जिसमें मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश पांडे जी ने कहा सामाजिक समरसता राष्ट्रीयता के प्राण है पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा की जात-पात से अलग हटकर हिंदुत्व को आगे बढ़ाना है।और उन्होंने कहा गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परम-ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुदेव नमः श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण उनकी देखरेख में हो रहा है। विश्व हिंदू महासंघ के सत्य प्रकाश पांडे ने कहा श्रीगोरक्ष पीठाधीश्वर का बहुत बड़ा योगदान रहा है।साथ ही यदि इसी तरह हिंदू संगठित होता रहा तो वह दिन भी दूर नहीं जब भारत हिंदू राष्ट्र कहलाएगा। विश्व हिंदू महासंघ महिला शक्ति प्रदेश मंत्री सुमन सिंह पटेल ने कहा कि केवल पुरुषों को ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी अब एक जुट होना पड़ेगा।पूज्य महाराज जी के बताए मार्गों पर चलकर हिंदू राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना होगा। प्रदेश मंत्री सत्य प्रकाश पांडे ने कहा कि यदि आज योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री न होते तो हम आज भी डर-डर कर जी रहे होते। नगर महिला शक्ति निर्मल, किरण ,उर्मिला ने कहा हम सभी लोग गोरक्षपीठ से जुड़े हैं।जो हम पूज्य महाराज जी के संगठन से जुड़कर हिंदुत्व का कार्य कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज से ही सभी कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए ग्राम स्तर तक संगठन के विस्तार में जुट जाएं।ब्रह्मलीन महंत को सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में व्यवस्था जिला अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल ने निर्देशित ओबरा नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे को किया उन्होंने ब्रह्मलीन संत अवैद्यनाथ जी की जयकारा लगाते हुए साथ ही खिचड़ी सह भोज कर कार्यक्रम का समापन किया।कार्यक्रम में जिले की उपस्थित सभी पदाधिकारी जिसमें उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री सत्यप्रकाश पाण्डेय जी प्रदेश मंत्री,विशिष्ट अतिथि मातृशक्ति सुमन सिंह पटेल प्रदेश मंत्री,सर्वेश दुबे नगर अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी ,अविनाश सिंह नगर उपाध्यक्ष बिनोद तिवारी,नगर प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा,नगर संरक्षक विनय दुबे, नगर महामंत्री चंदन सोनी, रोहित गुप्ता, अभिषेक, गोलू, तापश, बिमल,शुभोजीत,जयप्रकाश,बाबा राजबहादुर यादव, मातृशक्ति निर्मला, किरण, उर्मिला, परमिला, लक्ष्मी, और कई इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वरूप तादाद में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष सर्वेश दुबे बड़ी के द्वारा कार्य को संपन्न कराया गया।