प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि देश के सबसे ईमानदार सांसदों में शामिल रहे मोहन सिंह ने समाजवादी आंदोलन को नया रूप दिया

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
सुनीता राय 

देवरिया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि देश के सबसे ईमानदार सांसदों में शामिल रहे मोहन सिंह ने समाजवादी आंदोलन को नया रूप दिया। जीवन भर वह इस विचारधारा को आगे बढ़ाते रहे। उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वह शुक्रवार को टाउनहाल के आडिटोरियम में पूर्व सांसद रहे मोहन सिंह की 10वीं पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे। आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थापना में उनका प्रमुख योगदान रहा। इमरजेंसी के दौरान जेल जाने से लेकर ताजिंदगी वह समाजवाद के झंडाबरदार रहे। युवा कार्यकर्ता उनके जीवन व आदर्शों से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत बनाएं। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र जीवन से ही मोहन सिंह ने अपना व्यक्तित्व दर्शा दिया था। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। कार्यक्रम की आयोजक पूर्व सांसद कनकलता सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष व्यास यादव, राधेश्याम सिंह, गेनालाल यादव, सुरेश यादव, ओपी यादव, हृदय नारायण जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *