केंद्रीय टीम आएगी। टीम 26 को जनपद पहुंचेगी और दो दिन तक तहसील क्षेत्र की शत्रु संपत्तियों की जांच करेगी

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

सलेमपुर। शत्रु संपति की जांच के लिए केंद्रीय टीम आएगी। टीम 26 को जनपद पहुंचेगी और दो दिन तक तहसील क्षेत्र की शत्रु संपत्तियों की जांच करेगी। तहसील क्षेत्र के भटौली में शत्रु संपति पर काबिज एक भू-माफिया को प्रशासन हटा नहीं पा रहा है। इसको लेकर गांव का एक व्यक्ति तहसीलदार से कई बार गुहार लगा चुका है।

तहसील क्षेत्र के भटौली, चकमोकाम अली, देवरिया उर्फ शामपुर, जयराम में शत्रु संपत्तियां हैं। केंद्रीय टीम इन सभी शत्रु संपत्तियों की जांच 26 व 27 सितंबर को जांच करेगी। इनकी स्थिति के बारे में पता लगाएगी। मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बदरे आलम ने एक भू-माफिया पर शत्रु संपति कब्जा करने की शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। बावजूद प्रशासन उस शत्रु संपति की भूमि से कब्जा नहीं हटवा सका। बदरे आलम ने शुक्रवार को तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर एक बार फिर इसकी शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि उनके गांव के शमशुल हसन पुत्र माजिद अली भारत, पाकिस्तान बंटवारे में पाकिस्तान चले गए। उनकी संपति गाटा संख्या 85, 271 शत्रु संपति घोषित कर दी गई।

उस भूमि पर गांव का एक व्यक्ति पेड़ लगाकर कब्जा किया था। उसमें से मिट्टी निकाल कर गड्ढा कर दिया तथा पानी चलाकर मछली डाल दी है। तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि शत्रु संपति की जांच के लिए केंद्रीय गृह विभाग की टीम आ रही है। जांच के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी, जहां तक शत्रु संपति पर कब्जा का मामला है। उसके लिए लेखपाल व कानूनगो को मौके पर भेजा गया है, जहां मौके पर कोई नहीं मिला है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद शिकायत मिलती है तो मैं स्वयं मौके पर जाऊंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *