सफल समाचार
शेर मोहम्मद
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के तकिया धरहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। तकिया धरहरा निवासी संजय यादव का गांव के प्रभु साहनी से भूमि विवाद चल रहा है। इसे लेकर गांव के कुछ लोगों ने संजय सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। पुलिस ने रविवार को प्रभु साहनी सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिस भूमि को लेकर मारपीट हुई है उसका मामला दीवानी न्यायालय में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक लार कपिल देव चौधरी ने कहा कि संजय यादव पक्ष के लोगों को चोट लगी थी, केस दर्ज कर आरोपियों कि तलाश की जा रही है।