पूर्वांचल व्यापार मंडल के व्यापारियों ने गांधी जयंती धूमधाम से मनाया

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय
सफल समाचार

पडरौना सिटी-  कुशीनगर पूर्वांचल व्यापार मंडल मुख्य कार्यालय पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया |

पूर्वांचल व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापार मंडल से आए व्यापारी महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तो वही पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी, प्रदेश प्रभारी विजय प्रकाश पांडे, जिला युवा महामंत्री संजय जयसवाल, जिला संगठन मंत्री मोहन सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक, जिला मंत्री सिराज अहमद, हिंदू जागरण मंच जिला प्रभारी रवि सिंह, जिला उपाध्यक्ष रऊफ आलम इत्यादि व्यापारी उपस्थित रहें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *