विश्वजीत राय
सफल समाचार
कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामकोला नगर के कसया रोड पर पांच वर्ष से कबाड़ की दुकान करने वाले दुकानदार रफीक (55) ने शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे अपने शरीर पर डीजल गिराकर आग लगा लिया।
वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे एंबुलेंस से रामकोला सीएससी ले जाया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि वह बस्ती जनपद के बनगरिया थाना क्षेत्र के नौकरिया गांव का निवासी है। वह अपने साथ एक महिला और उसके पति को सहयोग के लिए रखा था। दो दिन पहले महिला चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।