विश्वजीत राय
सफल समाचार
कसया। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को नगर के गोपालगढ़ ओवरब्रिज के पास से एक पिकअप पर लदे 69 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो को गिरफ्तार किया है। कुल बरामदगी लगभग 10 लाख रुपये की हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय नगर के गोपालगढ़ ओवरब्रिज के पास से वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप को रोक कर तलाशी ली तो उस पर 69 पेटी अंग्रेजी शराब लदा था। पुलिस ने पिकअप समेत शराब को कब्जे में ले लिया।