सफल समाचार अजीत सिंह
दीवानी एवं सत्र न्यायालय जिला सोनभद्र से सम्बन्धित 03 निष्प्रयोज्य जनरेटरों की होगी नीलामी
विशेष न्यायाधीश पोक्सो, अध्यक्ष नीलामी समिति, जनपद न्यायालय सोनभद्र श्री अमित वीर सिंह ने अवगत कराया है कि दीवानी एवं सत्र न्यायालय, जिला सोनभद्र से सम्बन्धित 03 निष्प्रयोज्य जनरेटरों की नीलामी की जानी है। उन्होंने बताया कि न्या0 सिविल जज जू0डि0 दुद्धी स्थित अश्व शक्ति 5 केवीए जनरेटर सेट निष्प्रयोज्य धनराशि 13 हजार 937 जी0एस0टी0 अतिरिक्त, सुरक्षा धनराशि 5 हजार, मुंसफी खण्ड स्थित अश्व शक्ति 7.5 केवीए किर्लोस्कर जनरेटर सेट निष्प्रयोज्य धनराशि 29 हजार 476 जी0एस0टी0 अतिरिक्त, सुरक्षा धनराशि 5 हजार रूपये तथा मुंसफी खण्ड स्थित अश्व शक्ति 10 केवीए किर्लोस्कर निष्प्रयोज्य धनराशि 32 हजार 841 जी0एस0टी0 अतिरिक्त, सुरक्षा धनराशि 5 हजार रूपये निर्धारित किया गया है।