विश्वजीत राय
सफल समाचार
पडरौना। चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इसके बाद कलम-दवात की विशेष पूजा कर सामूहिक हवन व महाआरती कर पूर्णाहुति की। मंदिर के पीठाधीश्वर अजयदास महाराज ने कहा कि लेखन संबधित कार्य करने वालों के अलावा अकाल मृत्यु से बचने के लिए भगवान चित्रगुप्त की पूजा सभी वर्ग के लोगों को करनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलम-दवात की पूजा कराई। अंत में हवन और महाआरती कर मौजूद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान श्री चित्रगुप्त मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, महासचिव संजय चाणक्य, ज्योतिभान मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, हरेंद्र वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राकेश ऊर्फ पप्पू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।