विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेला में दिखी नौनिहालों की मेधा

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय
सफल समाचार

पडरौना। तुर्कपट्टी महुअवा स्थित सूर्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल उत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदर्शनी बच्चों ने वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी की शुरुआत पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय व बसपा प्रत्याशी इलियास अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी में किडनी फंक्शन, लंग्स फंक्शन, सोलर एनर्जी, भूकंप संकेतक, वर्षा संकेतक, प्राकृतिक एयर कंडीशनर सहित ज्यामितीय को खूब सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. पीके राय ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना आज के शिक्षकों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ताकि स्वास्थ्य, शिक्षा और रक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि हासिल हो सके। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि इस स्कूल के बच्चों में अपार प्रतिभा दिख रही है। शिक्षक इन्हें और तराशने का कार्य करें।

इलियास अंसारी ने बच्चों की ओर से लगाए गए आर्गेनिक खेती से तैयार फसलों की खाद्य सामग्री को चखा और प्रशंसा की। विद्यालय के संस्थापक अष्टभुजा शाही व प्रबंधक प्रफुल्ल शाही ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य वसीम खान, सावन, वंदना शाही, प्रियदर्शिनी राय, मंजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *