मंडला आयुक्त द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर दिलाई गयी शपथ

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह  

मंडला आयुक्त द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर दिलाई गयी शपथ

सोनभद्र –संविधान दिवस के अवसर पर मंडला आयुक्त डॉ मुथु कुमार स्वामी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संविधान का सम्मान एवं उसे अंगीकृत करने से संबंधित संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।मंडला आयुक्त ने संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें और दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *