विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा का घुमा व घोरपा गांव में हुआ आयोजन

योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु

विकासित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोग अपने अनुभव ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ किये साझा

केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को किया जा रहा है लाभान्वित जनमानस का हो रहा है विकास

    ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत घुमा व घोरपा में किया गया, इस मौके पर एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गयी, जिसको भारी संख्या में उपस्थित जनमानस ने देखा और सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/जिला कार्यक्रत अधिकारी श्री संजीव सिंह ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 नवम्बर,2023 को बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ रांची के खूंटी से किया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ, कहानी उनके जुबानी से ही सुना जाये, इसके लिए केन्द्र सरकार ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित करने हेतु यह योजना संचालित की गयी है, इस ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के माध्यम से गांवों में पात्र व्यक्तियों को किस प्रकार से लाभ हुआ है, इस सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को जनमानस ने देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। इस मौके पर नोडल अधिकरी/जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा गोदभराई व अन्नप्रासन रश्म की अदायगी भी की गयी। आयोजित कार्यक्रम के मौके पर ग्राम प्रधान घोरपा श्री खुशहाल यादव, प्रबुद्धजन सहित अन्य कार्मिकगण, लाभार्थीगण सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *