मनमोहन राय
सफल समाचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिशन रोजगार के तहत करीब ढाई हजार लोगो को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। सभी मानव सेवा में लगें। कैरियर के साथ लोगों का आशीर्वाद और दुआ भी लें।
वह मेडिकल कालेजों और आयुष के चिकित्सक शिक्षको वी स्टॉफ नर्स के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2142 स्टॉफ नर्स को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। सभी अपने दायित्व को समझें और जीवन में कितना भी धन संपदा हो लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो कुछ नहीं है। स्वस्थ शरीर से ही धर्म साधना हो सकती है। आज एलोपैथ और आयुष विधा में एक साथ नियुक्ति पत्र मिल रहा है। यह ईश्वरी कृपा है।