नहीं उठ रहा था फोन, डीएम ने कराई एंबुलेंस की व्यवस्था

उत्तर प्रदेश बलिया

रिन्कु तिवारी
सफल समाचार

लखनऊ से संचालित होने वाली 108 एंबुलेंस की व्यवस्था कुछ ठीक नहीं है। मंगलवार को गड़वार रोड पर सड़क हादसे में घायल युवक के लिए आसपास के लोग आधे घंटे से एंबुलेंस के लिए फोन कर रहे थे, लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। संयोग से जिलाधिकारी वहां से गुजरे और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

डीएम रविंद्र कुमार मंगलवार को गड़वार क्रय विक्रय सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पर दुर्घटना में एक व्यक्ति का पैर फ्रैक्चर हो गया था। वहां के आसपास के लोग एंबुलेंस के लिए फोन लगा रहे थे, लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की। लोगों ने बताया कि आधे घंटे से एंबुलेंस के लिए फोन लगाया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को फोन कर एंबुलेंस की व्यवस्था तत्काल करने का निर्देश दिया। लोगों को आश्वस्त किया कि कुछ ही देर में एंबुलेंस आ जाएगी। बाद में एंबुलेंस से घायल को अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *