शेर मुहम्मद
सफल समाचार
मईल। महर्षि देवरहा बाबा आश्रम पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष व देश के संत शामिल हो रहे हैं।
वहां पांच लाख लोगों का ही इंतजाम है। सभी जनपद वासियों से आग्रह है कि उस दिन सभी मठ मंदिर में भजन कीर्तन सुंदर पाठ का आयोजन कर राम उत्सव मनाये। वहीं सभी माताएं बहनें अपने-अपने घर पर दीप जलाकर अपनी खुशियां मनाएगी। हमारी पार्टी व मोदी सरकार ने जो भी वादा किया था, उसे पूरा कर रही है।