ओबरा पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाना गाने वाले दो मनचलों को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार अजीत सिंह 

ओबरा पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाना गाने वाले दो मनचलों को किया गया गिरफ्तार

लड़कियों व महिलाओं को देखकर गाते थे अश्लील गाना 

ओबरा –पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री डा0 यशवीर सिहं के कुशल निर्देशन में सार्वजनिक स्थान पर लड़कियों व महिलाओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाले मनचलों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.01.2024 को क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री चारु द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. कृष्णा राय पुत्र स्व0 विजय शंकर राय निवासी सिन्दूरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र 2. शैलेष कुमार तिवारी पुत्र शर्मानन्द तिवारी निवासी अवकाशनगर कालोनी चोपन थाना चोपन जनपद सोनभद्र को चोपन बैरियर रेलवे क्रासिंग के पास से अश्लील गाना गाते हुये समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 03/2024 धारा 294 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. कृष्णा राय पुत्र स्व0 विजय शंकर राय निवासी सिन्दूरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

2. शैलेष कुमार तिवारी पुत्र  शर्मानन्द तिवारी निवासी अवकाशनगर कालोनी चोपन थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1.प्र0नि0 देवीवर शुक्ला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

2. 30नि0 संतोष कुमार सिंह थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 अजीत कुमार यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

4. म0का0 सुनीला पटेल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *