“विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन”

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार 

“विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन”

योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

“विकसित भारत संकल्प यात्रा” का ओबरा नगर  के राम मंदिर मैदान में हुआ आयोजन

मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया है शुभारंभ

  ओबरा- “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन ओबरा नगर के रामलीला मैदान में किया गया।आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यअतिथि सुभाष चंद्र यादव अपर जिलाधिकारी न्यायिक सोनभद्र व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ओबरा नगर पंचायत अध्यक्षा चांदनी देवी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ दोपहर 02.00 बजे मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गयाइस मौके पर एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गयी, जिसको भारी संख्या में उपस्थित जनमानस ने देखा और सराहना की।इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्षा कर रही चांदनी देवी ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 नवम्बर,2023 को बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ रांची के खूंटी से किया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ, कहानी उनके जुबानी से ही सुना जाये, इसके लिए केन्द्र सरकार ने लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित करने हेतु यह योजना संचालित की गयी है। मुख्यअतिथि सुभाष चंद्र यादव अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि इस ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के माध्यम से गांवों में पात्र व्यक्तियों को किस प्रकार से लाभ हुआ है। इस सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को जनमानस ने देखा और विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। आयोजित कार्यक्रम के मौके पर राजेश उपाध्याय, परियोजना अधिकारी डूडा सोनभद्र, मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे, उमेश पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यगण,नगर पंचायत सभासद व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *