*थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत रहसु नहर के पास अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज पुलिस मुठभेड़ में घायल व उसका साथी गिरफ्तार, कुल 23,600/- रु0 नगद व मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामदः-*

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय

सफल समाचार कुशीनगर

*थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत रहसु नहर के पास अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज पुलिस मुठभेड़ में घायल व उसका साथी गिरफ्तार, कुल 23,600/- रु0 नगद व मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामदः-*

 

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.01.2024 को थाना रविन्द्रनगर धूस, को0 पडरौना, सर्विलांस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा रहसु नहर के पास चेकिंग की जा रही थी कि दो मो0सा0 सवार बहदग्राम की तरफ से नहर की पटरी से सड़क के रास्ते आते हुये दिखायी दिये जिनको रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गोली चलायी गयी जवाबी कार्यवाही/प्रतिरक्षा में अभियुक्त 1-श्यामसुंदर गौड़ पुत्र सत्यदेव गोंड़ निवासी मथौली थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार घायल हो गया व 2- एक अन्य अभियुक्त राजेश यादव पुत्र लक्ष्मन यादव साकिन चुगड़ी थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा मौके/कब्जे से अभियुक्तों के पास से 1-एक अदद तमंचा 315 बोर 2.एक अदद फॉयर शुदा खोखा कारतूस 3.दो अदद जिंदा कारतूस 4.एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल यू0पी0 52 एएस 4976 व 5-कुल 23600/- रु0 नगद व 6-02 अदद मोबाईल जिसमे एक नीले रंग की रेडमी 9ए एन्ड्रायड व दूसरी सैमसंग कीपैड काले रंग की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-13/2024 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रविंद्रनगर धुस जनपद में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*अपराध करने का तरीका-*

अभियुक्तगण ग्रामीण इलाके में बैंक व एटीएम के पास भोले भाले लोगों को नोट का गड्डी का झांसा देकर अपना शिकार बनाते हैं। पिछले दस वर्षो से बड़ी सफाई से ये काम करते आ रहे है।

 

*पंजीकृत अभियोग-*

मु0अ0सं0-13/2024 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रविंद्रनगर धुस जनपद कुशीनगर

 

*पूर्व में पंजीकृत अभियोगः-*

मु0अ0सं0-04/2024 धारा 379 भादवि थाना रविंद्रनगर धूस जनपद कुशीनगर

 

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

1.श्यामसुंदर गौड़ पुत्र सत्यदेव गोंड़ निवासी मथौली थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार (घायल)

2.राजेश यादव पुत्र लक्ष्मन यादव साकिन चुगड़ी थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार (गिरफ्तार)

 

*विवरण बरामदगीः-*

1.एक अदद तमंचा 315 बोर

2.एक अदद फॉयर शुदा खोखा कारतूस

3.दो अदद जिंदा कारतूस

4.एक अदद मोटरसाइकिल

5.कुल 23600/- रु0 नगद

6.02 अदद मोबाईल (जिसमे एक नीले रंग की रेडमी 9ए एन्ड्रायड व दूसरी सैमसंग कीपैड काले रंग की)

 

*अभियुक्त श्यामसुंदर का आपराधिक इतिहासः-*

1-मु0अ0सं0-32/2016 धारा 41/411/420 भादवि थाना भटनी जनपद देवरिया

2- मु0अ0सं0-33/2016 धारा 41/411/420 भादवि थाना भटनी जनपद देवरिया

3- मु0अ0सं0-04/2024 धारा 379 भादवि थाना रविंद्रनगर धूस जनपद कुशीनगर

4- मु0अ0सं0-205/2023 धारा 379/419/420 भादवि थाना सेवरही जनपद कुशीनगर

 

*अभियुक्त राजेश यादव का आपराधिक इतिहासः-*

1-मु0अ0सं0-32/2016 धारा 41/411/420 भादवि थाना भटनी जनपद देवरिया

2- मु0अ0सं0-33/2016 धारा 41/411/420 भादवि थाना भटनी जनपद देवरिया

3- मु0अ0सं0-04/2024 धारा 379 भादवि थाना रविंद्रनगर धूस जनपद कुशीनगर

4- मु0अ0सं0-205/2023 धारा 379/419/420 भादवि थाना सेवरही जनपद कुशीनगर

 

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*

1.प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला थाना कोतवाली पड़रौना

2.थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना रविन्द्र नगर जनपद कुशीनगर

3.व0उ0 नि0 जीतबहादुर यादव थाना रविन्द्र नगर जनपद कुशीनगर

4.उ0नि0 शरद भारती सर्विलांस प्रभारी जनपद कुशीनगर

5.उ0नि0 आलोक कुमार स्वाट प्रभारी कुशीनगर

6.उ0नि0 शनि जावला थाना कोतवाली पडरौना

7.हे0का0 सनातन सिंह स्वाट टीम कुशीनगर

8.हे0का0 राहुल सिंह स्वाट टीम कुशीनगर

9.हे0का0 सन्तोष सिंह स्वाट टीम कुशीनगर

10.हे0का0 चन्द्रशेखर यादव कुशीनगर

11.हे0का0 सन्दीप भास्कर स्वाट टीम कुशीनगर

12.हे0का0 अभिषेक यादव सर्विलांस टीम कुशीनगर

13.का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम कुशीनगर

14.हे0का0 धीरेन्द्र कुमार थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर

15.हे0का0 राधेश्याम यादव थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर

16.का0 अमरानाथ सरोज थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर

17.का0 जितेन्द्र यादव थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर

18.का0 विशाल सिंह थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *