मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री खाद्य एवं रशद नागरिक आपूर्ति”, उ0प्र0 सरकार द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर संम्पन्न हुआ पुरस्कार वितरण

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

 

 

विश्वजीत राय

सफल समाचार कुशीनगर

मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री खाद्य एवं रशद नागरिक आपूर्ति”, उ0प्र0 सरकार द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर संम्पन्न हुआ पुरस्कार वितरण

75 वें “गणतंत्र दिवस” के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री – खाद्य एवं रशद नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार श्री सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा श्रीमान् जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज दिनांक 26.01.2024 को जनपद कुशीनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारीयों को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त पुरस्कार क्रमश: निरीक्षक श्री संतोष कुमार यादव, उ0नि0 श्री संजय कुमार शाही, मु0आ0 वेद प्रकाश शुक्ला, मु0आ0 जितेन्द्र कुमार अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उ0नि0 श्री प्रविन्द्र कुमार राय, मु0आ0 संतोष कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रथम परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुंदन सिंह व द्वितीय परेड कमांडर उ0नि0 श्री प्रभात यादव, तृतीय परेड कमांडर उ0नि0 श्री आकाश वर्मा सहित टोली कमाण्डर प्रथम उ0नि0 श्री संदीप कुमार यादव, द्वितीय टोली कमाण्डर उ0नि0 श्री शशांक राय, तृतीय टोली कमाण्डर उ0नि0 श्री चन्दन प्रजापति तथा चतुर्थ टोली कमाण्डर उ0नि0 श्री गणेश प्रजापति, पंचम टोली कमाण्डर उ0नि0 श्री आकाश कुमार सिंह, षष्टम टोली कमाण्डर उ0नि0 श्री विनोद कुमार सिंह, सप्तम टोली कमाण्डर श्री उ0नि0 अंजली त्रिपाठी व अष्टम टोली कमाण्डर कं0 कमांडर श्री रवि कुमार कुशवाहा हो0गा0 प्लाटुन सहित परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र तथा यूपी 112 बेहतर रिस्पांस टाइम बनाये रखने के लिए आरक्षी लक्ष्मण प्रसाद, आरक्षी रितिक वर्मा, आरक्षी अजय यादव, हो0चा0 राजकरन सिहं, हो0चा0 महातम यादव, हो0चा0 बब्लु गुप्ता थाना तरयासुजान को प्रशस्ति पत्र व यूपी. 112 माडल का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल द्वारा मा0 मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री – खाद्य एवं रशद नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार श्री सतीश चन्द्र शर्मा, श्रीमान् जिलाधिकारी कुशीनगर श्री उमेश मिश्रा, जिला जज महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक श्री रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द्र भट्ट, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री जितेन्द्र सिंह कालरा, क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक प्रताप अजेय, क्षेत्राधिकारी एयरपोर्ट श्री संजीव कुमार, प्र0नि0 श्री रितेश कुमार सिंह, उद्धोषक मजीबुल्लाह राही, उद्धोषक मनन्जय तिवारी को मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समस्त विधायकगण, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ-साथ स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *