प्रवीण शाही
सफल समाचार कुशीनगर
थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा 01 अदद मैजिक पिकअप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 02 राशि गोवंशी पशु (गाय) के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में गोवंशी पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01.03.2024 को थाना तरया सुजान पुलिस टीम द्वारा टोलप्लाजा के पास से 01 मैजिक पिकअप वाहन सफेद रंग से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 02 राशि गोवंशीय पशु (02 गाय) बरामद किया गया तथा मौके से एक अभियुक्त पोसन पुत्र धेनुखी प्रसाद नि0 धनपट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 72/2024 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 72/2024 धारा 3/5ए//8 गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
पोसन पुत्र धेनुखी प्रसाद नि0 धनपट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर
*बरामदगी का विवरणः-*
1-02 राशि गोवंशीय पशु (गाय)
2-01 अदद मैजिक पिकअप वाहन संख्या UP 57BT 0533
*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1-प्र0नि0 आशुतोष सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 विनय कुमार मिश्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 विमलेश द्विवेदी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
4-हे0का0 रमेश चन्द्र यादव थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
5-का0 बृजेश यादव थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर
6-का0 गौरव शाह थाना तरया
सुजान जनपद कुशीनगर