कुशीनगर: पत्नी का अश्लील वीडियो देख दुबई में युवक की मौत, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय

सफल समाचार कुशीनगर

कुशीनगर: पत्नी का अश्लील वीडियो देख दुबई में युवक की मौत, केस दर्ज

खड्डा। पत्नी का अश्लील वीडियो देख दुबई में पति की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर मृतक के मोबाइल पर वीडियो भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है। 15 दिन बाद शनिवार को शव पहुंचा और घर वालों ने दाह संस्कार किया।

 

वीडियो भेजने वाला युवक गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी युवक कुछ माह पहले दुबई गया और वहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। करीब 20 दिन पहले गांव का एक शख्स उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो उसके मोबाइल पर भेज दिया। पत्नी का आरोप है कि वीडियो एडिट कर के गांव के शख्स ने भेजा था। इसको लेकर दो दिन तक तनावपूर्ण स्थिति रही। इसकी वजह से सदमे में आकर उनके पति की 15 दिन पहले दुबई में मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। युवक का शव दुबई से शनिवार को लाया गया तो घर वालों में चीख-पुकार मच गई। घर वालों ने नारायणी नदी के तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि महिला का अश्लील वीडियो उसके पति को भेजने के मामले में केस दर्ज

किया गया है। वीडियो भेजने वाले युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *