विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करें किसान-योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय

सफल समाचार कुशीनगर

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करें किसान-योगी आदित्यनाथ

कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय समेत 2236 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समेत 2236 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए प्रदेश के किसानों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में योगदान करें।

 

उन्होंने कहा कि कुशीनगर में मेधा और उर्वरता की कमी नहीं रही है, किंतु तकनीकी और प्रौद्योगिकी न मिलने के कारण जनपद से पलायन हुआ। कृषि विश्वविद्यालय और गन्ना बीज अनुसंधान काॅलेज किसानों की आमदनी दस गुना बढ़ाने का कार्य करेगा और पलायन को रोकेगा। विकास के मामले में सरकार ने कुशीनगर को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। कृषि विश्वविद्यालय, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेडिकल कालेज जैसे विकास के कार्य हो रहे हैं, जिससे जनपद विकास का नया अध्याय लिख रहा है। यह डबल इंजन की सरकार के कारण संभव हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि देश आज दुनिया को अपनी ताकत का अहसास करा रहा है। आज का भारत किसी के सामने झुकता नहीं।अपने कार्य से डिगता नही। भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों के आमदनी बढ़ाने के साथ साथ दुनिया को अपनी ताकत का भी अहसास करा रही है। यह देश को फिर एक बार मोदी सरकार की भावना के साथ काम करने का वक्त है। मुख्यमंत्री ने कृषि मेला का उद्घाटन किया और उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया।

 

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह, प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा ने समारोह को संबोधित किया। सांसद विजय दुबे, राज्यसभा सदस्य आरपीएन सिंह, विधायक पी एन

पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल जिले के सभी विधायक , नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल, किरण जायसवाल मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *