नहा रही महिला की छत से झाक रहे पड़ोसी पर अचानक पड़ी नजर मना किया तो घर में घुस कर किया रेप 

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय 

सफल समाचार कुशीनगर 

 

नहा रही महिला की छत से झाक रहे पड़ोसी पर अचानक पड़ी नजर मना किया तो घर में घुस कर किया रेप 

 

कुशीनगर में नहा रही एक महिला को छत पर खड़ा उसका पड़ोसी झांककर देख रहा था। नहाते-नहाते महिला की उस पर नज़र पड़ी तो वह चौंक पड़ी। उसने पड़ोसी को ऐसा करने से मना किया तो वह वह गाली देने लगा।

 

आरोप है कि पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

 

यह मामला कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली महिला ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कराया। अपनी तहरीर में उसने कहा कि वह अपनी दो बेटियों के साथ घर पर रहती है। रोजी रोजगार से उसके पति बाहर काम करते हैं। उसके घर के बगल में रहने वाला व्यक्ति कई दिनों से उसकी नाबालिग लड़की को नहाते हुए अपने छत से देखता है। उसका यह रोज का काम हो गया है।

 

शुक्रवार को उसकी दोनों बेटी किसी काम से घर से बाहर थी और वह घर में अकेली थी। सुबह 8 बजे के आसपास जब वह नहा रही थी तो छत से वह उसे देख रहा था। वह उसको छत से हट जाने को बोली तो गाली देने लगा। बाद में वह घर में घुसकर गला दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *