विश्वजीत राय
सफल समाचार कुशीनगर
बूथों की मजबूती से ही मिशन 400 पार होगा: रतनपाल
लोकसभा चुनाव को लेकर हाटा विस के बूथ पदाधिकारियों के सम्मेलन में एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह ने कहा कि देश की मजबूती के लिए हो रहे 2024 के चुनाव में लोकसभा में भाजपा ने 400 सीट पार का जो मिशन बनाया है वह बूथों की मजबूती से ही सफल हो पायेगा।
मंगलवार को हाटा के एक मैरेज हाल में आयोजित सम्मेलन में श्री सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां देश को तोड़ने के लिए एकजुट हुई हैं। भाजपा को सत्ता में लाने का सारा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं का है। मिशन 2024 में 400 पार का आंकड़ा भी हमारे बूथ के कार्यकर्ता ही पूरा करायेंगे।
राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि देश की जनता तीसरी बार केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आतुर है। सम्मेलन को हाटा विधायक मोहन वर्मा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, पवन केडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही ने भी संबोधित किया। संचालन नंदू सिंह ने किया।