एक सूटकेस बैग में भर कर ले जायी जा रही 11.506 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 1,76,000/- रू0) के साथ एक गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

विश्वजीत राय 

सफल समाचार कुशीनगर 

एक सूटकेस बैग में भर कर ले जायी जा रही 11.506 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 1,76,000/- रू0) के साथ एक गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री अमित सक्सेना के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 27.11.2024 को थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा थाना विशुनपुरा क्षेत्र से अभियुक्त सुख्खल बैठा पुत्र रजई बैठा निवासी मुसहरी बीन टोली थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 किलो 506 ग्राम नाजायज अवैध गांजा व 2200 रूपया नकद बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 448/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 448/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त

सुख्खल बैठा पुत्र रजई बैठा निवासी मुसहरी बीन टोली थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 605/2009 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना विशुनपुरा कुशीनगर

बरामदगी का विवरण

1- अभियुक्त के कब्जे से 11 किलो 506 ग्राम नाजायज अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 1,76,000 रू)  

2- 2200/- रूपया नकद 

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. प्र0नि0 श्री रामसहाय चौहान थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 

2. प्रशि0उ0नि0 सौरभ गिरी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 

3. प्रशि0उ0नि0 मुकेश कुमार थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर

4. हे0का0 संतोष कुमार चौरसिया थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर

5. का0 रत्नाकर सिंह थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर

6. का0 सत्यम राय थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *