नाबालिग हिन्दू लड़की को भगाकर धर्मांतरण कराकर बलात्संग करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

प्रवीण शाही 

सफल समाचार कुशीनगर 

नाबालिग हिन्दू लड़की को भगाकर धर्मांतरण कराकर बलात्संग करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

दिनांक 15.12.2024 को थाना कुबेरस्थान पर पीड़िता के परिजन द्वारा तहरीर दिया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को अकबर हुसैन नामक युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर धर्मपरिवर्तन करा दिया गया है। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कुबेरस्थान पर मु0अ0सं0-252/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया था एवं अभियुक्त के गिरफ्तारी पुलिस टीमें गठित की गयी थी। 

दिनांक 30.12.2024 को थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम द्वारा नाबालिग हिन्दू लड़की को भगाकर धर्मान्तरण कराकर बलात्संग करने वाले अभियुक्त अकबर हुसैन पुत्र कलामुद्दीन सिद्दीकी निवासी कठकुइयां थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त मुकदमे में धारा 64 बीएनएस0 व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-365/24 धारा 137(2)/87/64 बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट तथा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त

अकबर हुसैन पुत्र कलामुद्दीन सिद्दीकी निवासी कठकुइयां थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1-प्रभारी निरीक्षक श्री अजय कुमार मौर्य थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 

2-उ0नि0 श्री राम प्रवेश सिंह थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 

3-का0 रामबरन मौर्य थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 

4-का0 संतोष यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर 

5-का0 अभिलाष यादव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *