सफल समाचार
अब ‘तरबूज” खइल त गईल राजा बिहार से झकझोर देने वाली खबर
पति पत्नी के रिश्ते को झकझोर देने वाली ये “खबर बिहार से है जहां पत्नि द्वारा पति को तरबूज मे जहर देकर हत्या कर दी गई।
मामला गया जिले का बताया जा रहा है।
जहां मंटू यादव (25) की जहर के असर से जान चली गई। मंटू के परिवार का आरोप है की मंटू को उसकी पत्नि लखिया देवी (22) ने कुछ देर पहले ही तरबूज खिलाया था। जो मसाला डाला गया था, वह जहरीला था। फिलहाल पत्नि लखिया अरेस्ट है। इस वारदात के पीछे लखिया का कही और अफेयर भी माना जा रहा है।
किसी ‘तीसरे’ के लिए लखिया ने खुद ही अपना सिन्दूर मिटा लिया।
2022 मे विवाह, एक माह पहले ही ससुराल आई थी लखिया देवी
शादी के बाद लखिया का ससुराल मे मन नहीं लगा। वह मायके रह रही थी, एक माह पहले ही पति के मनाने पर ससुराल आई थी। दोनों के बीच इसी बात पर विवाद था। विवाहिता पति को समय नहीं देना चाहती थी। मगर पति उससे लगाव रखता था।