अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से बाइकसवार दो लोग घायल एक की मौत

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
प्रवीण शाही

पटहेरिया-समउर मार्ग पर नारायनपुर गांव के सामने शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से बाइकसवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द गांव के बंगला टोला निवासी विशाल (20) पुत्र रामअशीष और करन (19) पुत्र पारस बाइक से कहीं जा रहे थे। अभी ये दोनों नारायनपुर गांव के सामने पहुंचे थे कि एक पिकअप ने टक्कर मार दिया।

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं करन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक पिकअप लेकर भाग निकला। प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक की मौत हुई है। पिकअप के बारे में पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *