ओबरा नगर मे कल रात्रि दुर्घटनाओं से दुःखी नगरवासियों ने आज किया चक्काजाम

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफ़ल समाचार अजीत सिंह

ओबरा/सोनभद्र-लगातार चोपन रोड पर सड़क दुर्घटना होने पर कई मासूमों की जान गई। जनहित को देखते हुए ओबरा नगर पंचायत वार्ड 11 सभासद आनंद जायसवाल ने नगर पंचायत को ज्ञापन भी दिया, लेकिन पीडब्ल्यूडी का सड़क होने के कारण बन नहीं पाया। 20 नवंबर रविवार के दिन रात्रि 11:30 बजे चोपन रोड बैरियर के पास बहुत ही कष्ट दाई दुर्घटना हुई। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मृत्यु हो गई। जिसे देख कर के युवा सभासद आनंद जायसवाल द्वार चोपन रोड पर सुभाष पेट्रोल टंकी वह बैरियर के पास चक्का जाम कर दिया गया। मौका पर ओबरा तहसीलदार एवं ओबरा थानेदार पुलिस प्रशासन आकर के 2 दिन में ब्रेकर बनने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जनता को आश्वासन देकर स्ट्राइक को समाप्त किया। आनंद जायसवाल ने साथ देने वाले श्री राम विद्या मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य सुधाकर शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा मंडल मंत्री प्रमोद सोनी और सत्यम साहनी, अमित जायसवाल, रजत जयसवाल, निखिल त्रिपाठी, गामा भैया, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, राज, सुशील पासवान, मिथिलेश, भोला साहनी, राहुल प्रताप, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी शुभम पांडे के साथ-साथ समस्त चोपन रोड वासियों एवं ओबरा नगर वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।बताते चले कि, यातायात महीना चलाकर चालको को जागरूक किया जाता है। लेकिन यातायात महीना सिर्फ राजस्व की वसूली का जरिया ही बन गई है। लोग जागरूक की जगह डर कर पूरा महीना आवगमन निकाल देते है। यातायात महीने में राजस्व का रिकॉर्ड बनता है तो सोनभद्र में दुर्घटना का भी रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है। ओबरा में रविवार रात्रि को दुर्घटना जीता जागता प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *