सँघर्ष दिवस के अवसर पर जरूरत मन्दो में कम्बल वितरित कर जन सेवा अभियान चलाया

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

ओबरा- 20 दिसम्बर को संघर्ष दिवस मनाता है। संघर्ष दिवस के अवसर पर पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी जरूरत मन्दो में कम्बल वितरण का कार्यक्रम सर्दी के महीने तक चलाये गा। भारतीय अहिसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष पूर्व छात्र नेता/ जनसेवक विजय शंकर यादव ने कहा कि 20 दिसम्बर 2004 का दिन मैं कभी नही भूल सकता जब मैं छात्रों के मौलिक अधिकारों की आवाज उठाते हुए 9 दिन के अनवरत भुख हड़ताल के बाद आपने जीवन को भी दाव पर लगा दिया। ईश्वर ने मुझे एक नया जीवन दिया वो जीवन हमने ईमानदारी पूर्वक जनसेवा को समर्पित कर निरन्तर जन आंदोलन व जन सेवा के क्षेत्र में अपने सामाजिक मंच के माध्यम से जनता सेवा में लगा रहता हूं। निरन्तर मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम देश प्रदेश में जनता को जगाता रहता हूं इसके लिए संगठन ने प्रचार वाहन भी सेवा क्षेत्र में लगा रखा है जिससे संगठन के कार्यकर्ता निरन्तर मतदाता जागरूकता अभियान को चलाते रहते है। बे रोजगारी आयोग की मांग को लेकर संगठन सरकार को निरन्तर देश के युवाओ की समस्या से अवगत करा रहा है। डॉक्टर की पढ़ाई निशुल्क व सस्ती हो। सोनभद्र को एम्स मिले!एम्स की मांग को लेकर 2010 से संगठन अभियान रत है।सरकारी संस्थानों का संरक्षण हो उनकी मजबूती पर योजना बने।आज सँघर्ष दिवस के अवसर पर कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए संगठन ने सेवा क्षेत्र में कार्य करते हुए मतदाता जागरूकता प्रचार वाहन से नगर व ग्रामीण अंचलों का दौरा कर जरूरत मन्दो में कम्बल वितरित किया। आम जनो की समस्याओं को सुना। उसको सरकार तक पहुचाया जाएगा। जरूरत मन्दो में कम्बल वितरण कार्यक्रम जनवरी माह तक संगठन अभियान रत रहेगा।मौके पर विनोद अग्रवाल आनन्द तिवारी वीरेंद्र शर्मा अफजाल अहमद अजय यादव कमल वर्मा अंतु कुमार अमर नाथ सुरेन्द्र भारती इत्यादि संगठन के युवा व समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *