प्रधानमंत्री मोदी के माता जी की निधन से दौड़ी कुशीनगर में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

कुशीनगर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर कुशीनगर के भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

जिलेभर में जिला पदाधिकारी वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख, और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले में कई स्थानों पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित शोक सभा में जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां सादगी की मूरत थीं। उनका संपूर्ण जीवन सादा और उच्च विचार की मिसाल रहा है। प्रधानमंत्री जी की पूज्य माताश्री आदरणीय हीरा बेन जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है. इस दुःखद घड़ी में प्रधानमंत्री जी व उनके परिवारजनों के प्रति भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर की तरफ से गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता जी के निधन पर जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल,राणा प्रताप राव,जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह,विजय कुमार शुक्ल, मनोज जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, दुर्गेश राय, विनोद कुमार भारती, सीता सिंह अंशु, रमेश सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, बलिराम यादव, अतुल श्रीवास्तव, रामसागर कुशवाहा, बाबू नन्दन सिंह, डॉ सीमा गुप्ता, सुषमा शर्मा जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, सह जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय
राय,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाही फैजान खां ने भी गहरा दुःख प्रकट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *