श्री राम दरबार की निकली भव्य शोभायात्रा

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

-भंडारे का हुआ आयोजन।
-शोभायात्रा में सम्मिलित हुए भक्तगण।
-मूर्ति विसर्जन को देखकर छलक पड़े भक्तगणों के आंखों से आंसू।

सोनभद्र। विश्व के कल्याण के लिए राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ के समापन पर सोमवार को मानस पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में भव्य श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय मां गायत्री जागरण ग्रुप के प्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता और संगीतकार छोटू शुक्ला द्वारा श्रीराम के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया गया। इस शोभायात्रा में 108 भूदेव हाथों में भगवा ध्वज लिए एवं श्री राम भक्त भजनों के धुन पर नाचते गाते जय श्री राम का गगनभेदी जयघोष लगाते हुए शामिल हुए।इसके एक दिन पूर्व मानस पंडाल में रविवार रात्रिकालीन प्रवचन में गोरखपुर से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी और जौनपुर से आए कथावाचक विद्यार्थी जी ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा पर प्रकाश डाला। कथावाचक ने भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि के साथ अयोध्या आगमन और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा मार्मिक ढंग से वर्णन किया।वही मानस मंच पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इस नौ दिवसीय अयोजन में लगे सभी पदाधिकारियों समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।शोभायात्रा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन महामंत्री सुशील पाठक, संयोजक राकेश त्रिपाठी, यजमान अजय शुक्ला, धर्मवीर तिवारी, रतनलाल गर्ग, मिठाई लाल सोनी, महेश दुबे, दीपक कुमार केसरवानी, विमलेश पटेल, मनु पांडे, हर्षवर्धन केसरवानी, शुभम शुक्ला, चंदन चौबे, मनीष केडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *