पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर होने वाले आयोजन को लेकर कमेटी ने की बैठक

उत्तर प्रदेश लखनऊ

सफल समाचार
मनमोहन राय

कल भारत अकैडमी पुराना तोपखाना बालागंज चौक लखनऊ में श्रद्धेय कल्याण सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर 4 जनवरी 2023 को अपराहन 3:00 बजे लखनऊ नगर निगम मुख्यालय लालबाग में भव्य दिव्य कार्यक्रम आयोजित करने हेतु एक योजना बैठक न्यास के अध्यक्ष श्री प्रशांत भाटिया जी की अध्यक्षता में हुई।

के.सी. जैन एडवोकेट ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की स्मृति में भव्य कार्यक्रम के आयोजन हेतु पूरे लखनऊ शहर में अलग-अलग जगहों पर लगातार बैठकर हो रही है और साथ ही प्रबुद्ध जनों व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े साथियों से लगातार परामर्श किया जा रहा है कि किक प्रकार से कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाया जाए जिससे कि कल्याण सिंह जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके ।

इसी क्रम में कल आयोजित बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण त्रिपाठी एडवोकेट, संजय रस्तोगी एडवोकेट, आलोक सिंह चौहान एडवोकेट, अजय द्विवेदी, चाणक्य चौहान, विजय बहादुर सिंह, विमल चौधरी, सुनील मिश्रा, पारूल चौधरी, पुष्पा सिंह मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, मधु शुक्ला मंडल महामंत्री महिला मोर्चा रामअवतार शुक्ला, भारत सिंह राजपूत, रामाश्रय तिवारी, शुभम मौर्या व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *