गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस जवानों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान व सराहनीय सेवा सम्मान से किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

सफल समाचार गणेश कुमार

सोनभद्र- आज दिंनाक 26/01/2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय,लखनऊ (उ०प्र०) के पत्र संख्या-200 (26/23/2022 दिनांक 24.01.2023 को जारी आदेशानुसार सोनभद्र जिले में तैनात तीन पुलिस जवानों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत किया गया है।श्री लक्ष्मण पर्वत पीएनओ संख्या -862031189 प्रभारी निरीक्षक चोपन थाना को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह तथा तथा श्री नन्द लाल राम,पीएनओ संख्या-862761545, पद-मु०आ०चालक एवं श्री वंश नारायण सिंह,पीएनओ संख्या -912520522, पद-मुoआo नाo पुलिस को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में
आय़ोजित की गयी भव्य परेड के बाद संजीव कुमार गोड़ ,समाज कल्याण राज्य मंत्री (उत्तर प्रदेश)ने पुलिस जवानों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह का मैडल लगाकर सम्मानित किया।पुलिस जवानों को जैसे ही मैडल से सम्मानित किया गया।पूरा परेड ग्राउंड पुलिस जवानों की तालियों की गड़गड़ाहट से गुज उठा।इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारीगण तथा अन्य पुलिस साथियों ने हार्दिक बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *