कसया : फंदे से झूलता विवाहिता का शव मिला

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार
प्रवीण शाही

कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा में बृहस्पतिवार की देर शाम फंदे से झूलता विवाहिता का शव मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुड़वा निवासी अनिल प्रसाद विदेश में रहकर कमाते हैैं। उनकी दूसरी शादी बघौचघाट के कंठपट्टी गांव की सुहानी (25) से एक साल पूर्व थी। बृहस्पतिवार की दोपहर मोबाइल फोन पर सुहानी की पति से बातचीत हुई। दोपहर बाद परिवार के लोग गन्ना की बुवाई करने खेत में चले गए। देर शाम को सुहानी का सौतेला बेटा केतन घर आया। वह खाना मांगने के लिए घर में गया तो दरवाजा बंद देखकर उसने आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने खिड़की से देखा तो सुहानी का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से झूल रहा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *